फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dead body of a youth found in a closed house, information received after foul smell arose

Gorakhpur News: बंद मकान में मिला युवक शव, दुर्गंध उठने पर हुई जानकारी

Thu, 07 Aug 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dead body of a youth found in a closed house, information received after foul smell arose
बुरी आदतों के कारण पत्नी व परिवार ने छोड़ दिया था साथ
विज्ञापन

पिपराइच। क्षेत्र के ग्राम पिपरा बसंत गांव में बुधवार सुबह कमलेश (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके मकान से दुर्गंध उठता देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। फाॅरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कई दिन का शव होने से उसमें कीड़े लग गए थे। ग्रामीणों ने अधिक शराब पीने या विषैले सांप के काटने से मौत की आशंका जताई है।

ग्रामीणों के अनुसार, कमलेश नशे का आदी था। इससे तंग आकर उनकी मां सुभावती व भाई गोलू इटहियां के पास नेवासा वाले गांव में रहने लगे थे। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसके दोनों बच्चे सिमरन व विभू दादी के पास रहने लगे थे। परिवार और पत्नी के जाने के बाद वह पिपरा बसंत के खेत को बेचकर नशा करने लगा था। आलम यह था कि साफ-सफाई के अभाव में उसका मकान भी खंडहर हो गया था। यहीं नहीं कुष्ठ रोग का शिकार होने पर ग्रामीणों ने भी उससे नाता तोड़ लिया था। मंगलवार रात उसके घर से तेज दुर्गंध निकलने से पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई सचिन पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed