{"_id":"6861938bee86033a0401e857","slug":"gorakhpur-news-dead-body-of-a-seventh-grade-student-found-hanging-from-a-noose-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-987152-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सातवीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सातवीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव
Mon, 30 Jun 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र का मामला, मां की डांट के बाद तनाव में थी छात्रा
गुलरिहा। क्षेत्र के अशरफपुर में रविवार शाम 14 वर्षीय छात्रा का फंदे से लटका शव मिला। मां ने उसे किसी बात को लेकर डांट फटकार लगाई थी। बुआ के यहां आया युवक खिड़की तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुआ तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के अशरफपुर निवासी राजेश निषाद की बेटी अनुष्का (14) कक्षा सातवीं की छात्रा है। राजेश बंगलूरू में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का दो बहनों में बड़ी थी। छोटी बहन ननिहाल गई है। किसी बात को लेकर मां ने बेटी को फटकार लगाई थी। इसके बाद छात्रा कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। घटना के समय छोटा भाई बाहर खेल रहा था।
जानकारी मिलने पर बुआ का लड़का अभिषेक खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर घुसा तो देखा कि अनुष्का का शव पंखे से लटका हुआ था। गुलरिहा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच में जुटी है।