{"_id":"67896544a99597a5c3002fef","slug":"gorakhpur-news-ddus-prakash-got-third-place-in-the-national-youth-conference-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-811332-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में डीडीयू के प्रकाश को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में डीडीयू के प्रकाश को तीसरा स्थान
विज्ञापन
देश के 41 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने लिया भाग
गोरखपुर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर उत्तराखंड में 13 से 15 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की पांच सदस्यीय टीम ने भाग लिया। इसमें विधि स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र प्रकाश पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम ने इस राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया जिसका विषय “भारतीय युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने में सरकारी नीतियां सक्षम हैं” था। प्रतियोगिता में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, शेरे कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर, नॉर्थ हिल विश्वविद्यालय शिलांग, जैन विश्वविद्यालय बंगलूरू, पुणे विद्यापीठ, गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित देश के 41 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल 82 वक्ताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में प्रकाश पांडेय ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, टीम लीडर डॉ. हर्षवर्धन सिंह, प्रतिभागी चितवन मिश्रा, ऐश्वर्या त्रिपाठी एवं युगांत मिश्रा को शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और छात्रों की प्रतिभा एवं परिश्रम का प्रमाण है। इससे पूर्व प्रकाश पाण्डेय का चयन पुणे में छह से 15 अक्तूबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय अद्वैत शिविर के लिए भी हुआ था।