फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU's Fine Arts Department's website was launched

Gorakhpur News: डीडीयू के ललित कला विभाग की वेबसाइट का हुआ लोकार्पण

Sun, 20 Jul 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU's Fine Arts Department's website was launched
ललित कला विभाग आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप कर रहा छात्रों का समग्र विकास : कुलपति
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग में शनिवार को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रावण मास में भगवान शिव के रुद्राभिषेक अनुष्ठान से हुई। रुद्राभिषेक के बाद आयोजित भजन संध्या ने माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि ललित कला एवं संगीत विभाग हमारी सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यह विभाग न केवल शिवत्व से अनुप्राणित है, बल्कि आधुनिक युग की मांगों के अनुरूप छात्रों में नवाचार व कौशल विकास की दिशा में भी निरंतर अग्रसर है। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, विभागाध्यक्ष प्रो. उषा सिंह, डॉ सत्येंद्र सिंह, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. दिव्या रानी सिंह, डॉ. गौरीशंकर चौहान, डॉ. प्रदीप साहनी व डॉ. प्रदीप राजौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed