फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU's Ankur will present before Prime Minister Modi

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रस्तुति देंगे डीडीयू के अंकुर

Sat, 04 Jan 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU's Ankur will present before Prime Minister Modi
कुशीनगर के मल्लूडीह के छात्र हैं अंकुर, विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में पीएम के समक्ष होगी प्रस्तुति
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान विभाग के एमए के छात्र अंकुर मिश्रा का हुआ है चयन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमए राजनीति विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अंकुर कुमार मिश्रा पीएम मोदी के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे। उनका चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव के अंतर्गत विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में ‘भविष्य में देश के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण’ थीम पर प्रस्तुति (प्रजेंटेशन) देने के लिए चयन हुआ है।

कुशीनगर के धनहा उर्फ मल्लूडीह के निवासी संजय मिश्रा के पुत्र अंकुर मिश्रा की प्रस्तुति भारत मंडपम, नई दिल्ली में 11-12 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में होगी। कार्यक्रम के लिए पहले विकसित भारत युवा नेता संवाद में ऑनलाइन प्रश्नोत्तर किया गया। इसमें दूसरे लेवल में ऑनलाइन माध्यम से निबंध प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। इसके बाद तृतीय चरण में लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रेजेंटेशन आयोजित हुआ।
विज्ञापन

अंकुर सहित देश भर के चयनित युवाओं को अपना विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम में देश विदेश से आए हुए अतिथि भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही साथ टीवी पर आने वाले “शार्क टैंक शो” के जज भी मौजूद रहेंगे। आयोजन में नए विचारों को सराहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अंकुर कुमार मिश्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश सिंह, प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. रूसीराम महानंदा, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed