फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Yoga courses will be conducted in Gorakshanath Shodhpeeth

डीडीयू : गोरक्षनाथ शोधपीठ में संचालित होंगे योग के पाठ्यक्रम

Mon, 21 Oct 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 21 Oct 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Yoga courses will be conducted in Gorakshanath Shodhpeeth
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले योग से जुड़े पाठ्यक्रम अब महायोगी गुरुश्री गोरक्षनाथ शोधपीठ मेंं संचालित किए जाएंगे। पाठ्यक्रम के बेहतर संचालन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसका आदेश और दिशा-निर्देश जल्द जारी हो जाएगा। निर्णय को इसी सत्र से लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


वर्तमान में विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा इन योग और एमए इन योग पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। इन दोनों पाठ्यक्रमों की पढ़ाई दर्शनशास्त्र विभाग में होती है। पाठ्यक्रम का संचालन भी विभाग की ओर से किया जाता है। इसके अलावा नाथ पंथ एवं दर्शन नाम से दो क्रेडिट का एक क्षमता विकास पाठ्यक्रम स्नातक प्रथम सेमेस्टर का हिस्सा है। इसके संचालन की जिम्मेदारी गुरुश्री गोरक्षनाथ शोधपीठ की है। बीते दिनाें कुलपति प्रो. पूनम टंडन जब विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शोधपीठ गईं तो उन्होंने योग के सभी पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए उसे उपयुक्त पाया और इसे लेकर अनौपचारिक रूप से निर्णय भी ले लिया। उसी निर्णय को अब औपचारिक रूप देने की योजना तैयार हो चुकी है। ऐसा होने के बाद दर्शनशास्त्र विभाग इन पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सहयोगी की भूमिका निभाएगा। शोधपीठ के उप निदेशक डाॅ. कुशल नाथ मिश्र ने बताया कि पीठ में योग के विविध कार्यक्रम संचालित किए जाने की संपूर्ण व्यवस्था है क्योंकि गोरक्षपीठ मूलत: योग की पीठ है।
विज्ञापन

------------
वर्जन...
बहुत जल्द दर्शनशास्त्र विभाग से संचालित होने वाले पीजी डिप्लोमा इन योग और एमए इन योग पाठ्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी गुरुश्री गोरक्षनाथ शोधपीठ को सौंप दी जाएगी। इस संबंध में निर्णय ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed