फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Teachers submitted a memorandum regarding the pending arrears of two and a half years.

डीडीयू : ढाई साल के बकाए एरियर को लेकर शिक्षकों ने सौंपा पत्रक

Sat, 18 Oct 2025 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Teachers submitted a memorandum regarding the pending arrears of two and a half years.
पत्रक पर 100 असिस्टेंट प्रोफेसर ने किए हस्ताक्षर, जल्द भुगतान की मांग
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बकाया एरियर को लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर पहली बार लामबंद हुए हैं। उन्होंने इस संबंध में वित्त अधिकारी जय मंगल राव को पत्रक सौंपा। इस पर 18 विभागों के 100 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं। एफओ ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि अप्रैल से जुलाई 2018 के बीच लगभग 100 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति डीडीयू में हुई थी। चार साल बाद वर्ष 2022 में उनका प्रमोशन लेवल 10 से 11 में होना था। तब तत्कालीन कुलपति की तरफ से कोई रुचि नहीं दिखाने के कारण प्रमोशन का मामला ठप पड़ गया था। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के संज्ञान में यह मामला आया तो उन्होंने प्रमोशन को लेकर आदेश जारी किया। प्रक्रिया के बाद लगभग 100 असिस्टेंट प्रोफेसर को अक्तूबर-नवंबर 2024 में प्रमोशन दे दिया गया। यह वर्ष 2022 से ही प्रभावी हुआ। तब डीडीयू प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन लगभग एक साल बाद भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed