फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Symbolic samadhi taken for restoration of student union

डीडीयू : छात्र संघ बहाली के लिए ली प्रतीकात्मक समाधि

Sun, 27 Jul 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Symbolic samadhi taken for restoration of student union
दो घंटे तक सीने से नीचे का हिस्सा रहा मिट्टी में, तबीयत बिगड़ने पर अस्प्ताल पहुंचाया
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को एक छात्रनेता ने प्रशासनिक भवन के सामने करीब साढ़े चार फीट का गड्ढा खोदकर उसमें प्रतीकात्मक समाधि ली। इस दौरान करीब दो घंटे तक उसका सीने से नीचे का पूरा हिस्सा मिट्टी में रहा। बाद में उसकी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

नया सत्र शुरू होने के साथ ही छात्रसंघ बहाली के लिए आंदोलनों को लेकर माहौल बनने लगा है। विभिन्न छात्र संगठनों के साथ ही छात्र नेता भी छात्रों और प्रशासन की नजर में आने के लिए अलग-अलग तरकीब अपना रहे हैं। इसी क्रम में छात्रनेता दिव्यांश पांडेय अपने समर्थकों के साथ करीब 11 बजे प्रशासनिक भवन पहुंचे। वहां मैदान में गड्ढा खोदा और उसमें घुस गए। उसके बाद गड्ढा भर दिया गया। मिट्टी के बाहर सिर्फ सीने का कुछ हिस्सा और सिर ही दिख रहा था। इस दौरान छात्र नेता के समर्थक छात्र संघ के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

नियंता प्रो. विनय सिंह व अन्य अधिकारियों के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद छात्रनेता को बाहर निकाला गया। मिट्टी से बाहर निकलने पर छात्रनेता के कमर से नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया था। इसे देखते हुए तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डीडीयू में प्रतीकात्मक समाधि के आइडिया को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। इस दौरान उज्जवल सिंह, सतीश प्रजापति, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
छात्रसंघ बहाली के लिए कुलपति से मिले छात्र
गोरखपुर। छात्र संघ बहाली के लिए छात्रों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सत्यम गोस्वामी के नेतृत्व में कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मिला। छात्रों ने कहा कि यदि अगस्त के पहले हफ्ते तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान अरुण सचदेवा, मानवेंद्र यादव, आदित्य, प्रदीप व अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed