फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Study will be done at home, distance education center will start from the new session.

Gorakhpur News: घर बैठे करें पढ़ाई... नए सत्र से शुरू होगा दूरस्थ शिक्षा केंद्रा

Thu, 23 Jan 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Study will be done at home, distance education center will start from the new session.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए सत्र से दूरस्थ शिक्षा केंद्र शुरू हो जाएगा। विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकेंगे। केंद्र के संचालन में तकनीकी मदद के लिए विश्वविद्यालय ने टीमलीज एडटेक संस्था, मुंबई के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
बदलते दौर में ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन की लोकप्रियता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने कोर्स को लेकर योजना बनाई थी। अब कोर्स भी तैयार है। डीडीयू में सेंटर फॉर ऑनलाइन डिस्टेंस एजुकेशन में एमबीए और एमएससी मैथ कोर्स का संचालन होगा। उसका कंटेंट तैयार कर समीक्षा कर ली गई है।
विज्ञापन

उसका लेक्चर वीडियो तैयार किया जा रहा है। वीडियो तैयार होने के बाद पाठ्यक्रम की मंजूरी के लिए यूजीसी के पास आवेदन किया जाएगा। वहीं, एमकॉम, एमए हिंदी, समाजशास्त्र और अंग्रेजी जैसे विषय भी शुरू किए जाने की योजना है। टीमलीज एडटेक, मुंबई के साथ एमओयू का उद्देश्य विश्वविद्यालय के ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा केंद्र के तहत ऑनलाइन कार्यक्रमों के विकास और प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक तकनीकी, शैक्षणिक और समर्थन विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed