{"_id":"662c4e83214f56d9560a5789","slug":"gorakhpur-news-ddu-students-will-learn-skills-of-ai-and-data-science-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-539036-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: एआई और डाटा साइंस के कौशल सीखेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: एआई और डाटा साइंस के कौशल सीखेंगे विद्यार्थी
Sat, 27 Apr 2024 06:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमारे जीवन में जगह बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस पर पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसी सत्र से एमएस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीसीए आईओटी और बीसीए डाटा साइंस एवं मशीन लर्निंग शुरू होगा।
इन पाठ्यक्रमों को लेकर पहल शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) से एमओयू किया था। उसी के सहयोग से ये कोर्स चलाए जाएंगे। तीनों कोर्स इंजीनियरिंग संकाय के अधीन चलाए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को जल्द ही बोर्ड ऑफ स्टडीज में रखा जाएगा।
-
एमएस एआई में 30 और बीसीए में 60 सीटें
इंजीनियरिंग विभाग में चलने वाले इन पाठ्यक्रमों को लेकर सीटों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मास्टर ऑफ साइंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 30, बीसीए इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स में 60 और बीसीए इन मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस में भी 60 सीटें होंगी।
विज्ञापन
-
अगले महीने शुरू होगा आवेदन
विश्वविद्यालय में बीसीए के लिए आवेदन चार अप्रैल से ही शुरू हो गया था। परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण अभी शुरू नहीं हुआ है। इन तीनों पाठ्यक्रमों को हरी झंडी मिलने के बाद वित्त समिति में इसकी फीस का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद मई में इसके लिए पंजीकरण शुरू हो सकता है।
-
कोट...
समय की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय में एमएस एआई, बीसीए आईओटी और बीसीए मशीन लर्निंग एवं डाटा साइंस इस सत्र से शुरू करने की योजना है। तीनों पाठ्यक्रम नाइलेट के सहयोग से इंजीनियरिंग विभाग में चलेंगे। इनके लिए जल्द ही आवेदन लिए जाएंगे।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय