फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur DDU, Server down, still 65 thousand students not registered on Samarth

गोरखपुर डीडीयू : सर्वर डाउन- अब भी 65 हजार विद्यार्थी 'समर्थ' पर अपंजीकृत, उलझन में छात्र-छात्राएं

Thu, 14 Nov 2024 12:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur DDU, Server down, still 65 thousand students not registered on Samarth
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। समर्थ पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित है। इससे पहले 12 की शाम से ही सर्वर डाउन चल रहा है।

विज्ञापन


इसके कारण कुल पंजीकृत 2.65 लाख विद्यार्थियों में से करीब 65 हजार विद्यार्थी अब भी पंजीकृत नहीं हो सके हैं। डीडीयू प्रशासन फिर तिथि विस्तारित करने पर विचार कर रहा है। परीक्षाएं भी अब 25 की बजाय 28 नवंबर से हो सकती हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार डीडीयू और कॉलेजों के सभी विद्यार्थियों को केंद्र सरकार के पोर्टल ‘समर्थ’ पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। डीडीयू में इसे लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है। हाल के दिनों में कई बार तिथि भी विस्तारित की गई लेकिन अलग-अलग वजहों से यह समस्या बनी हुई है। इसे लेकर बुधवार को भी छात्र-छात्राओं से लेकर कॉलेजों के कर्मचारी तक परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 नवंबर से परीक्षा के लिए तैयार हो रहा टाइम-टेबल
सूत्रों के मुताबिक विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 28 नवंबर से कराने की तैयारी है। उसी हिसाब से समय-सारिणी तैयार की जा रही है। राजभवन से पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम 25 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 26 और 27 को भी कई कार्यक्रम हैं। इसे देखते हुए 28 नवंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी।


कॉलेजों की मांग थी कि कौन-कौन बच्चे पंजीकृत हो गए हैं, ये कॉलेज देख सकें। यह सुविधा आज शुरू कर दी गई। कल पंजीकरण में और तेजी आएगी। परीक्षा की समय-सारिणी तैयार की जा रही है। एक-दो दिन में समय-सारिणी जारी कर दी जाएगी: प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed