फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: PhD in self finance course will also start from session 2024

डीडीयू : सत्र 2024 से ही सेल्फ फाइनेंस कोर्स में भी शुरू होगी पीएचडी

Thu, 10 Oct 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 10 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: PhD in self finance course will also start from session 2024
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2024 से सेल्फ फाइनेंस कोर्स में भी पीएचडी शुरू होगी। इसके लिए बुधवार को वित्त समिति की बैठक में प्रैक्टिकल और नॉन प्रैक्टिकल विषयों में शुल्क निर्धारित हो गया। अब इसे कार्य परिषद में भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को वित्त समिति की बैठक हुई। इसमें वित्त से संबंधित कई निर्णय लिए गए। इसमें सत्र 2024 से ही प्रस्तावित सेल्फ फाइनेंस कोर्स में पीएचडी के शुल्क पर चर्चा की गई। विमर्श के बाद शुल्क निर्धारित कर दिया गया। बताते हैं कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स में पीएचडी के लिए नॉन प्रैक्टिकल विषयों का शुल्क प्रथम सेमेस्टर में 31 हजार रुपये और उसके बाद अन्य सेमेस्टर में 25 हजार रुपये होगा। सेल्फ फाइनेंस कोर्स में प्रैक्टिकल विषयों का शुल्क प्रथम सेमेस्टर में 46 हजार और अगले सेमेस्टर से 40 हजार रुपये होगा। वित्त समिति से निर्धारित शुल्क को अनुमोदन के लिए 10 अक्तूबर को आयोजित कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


डीडीयू में पीएचडी में प्रवेश एक सत्र की देरी से चल रहा है। वर्तमान में रेट-2023 के अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दो-तीन महीने में सत्र 2024 में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार शोध अध्यादेश में बड़े बदलाव किए जाने हैं। इसके तहत शोध पात्रता परीक्षा समाप्त हो जाएगी। पीएचडी में प्रवेश के लिए नेट-जेआरएफ अनिवार्य होगा। डीडीयू की सभी समितियों से नए अध्यादेश को अनुमोदन के बाद स्वीकृति के लिए राजभवन भेजा जाएगा। राजभवन से मंजूरी के बाद नए शोध अध्यादेश के आधार पर पीएचडी में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बोर्ड ऑफ स्टडीज से तैयार होगा पाठ्यक्रम
सेल्फ फाइनेंस कोर्स का पाठ्यक्रम संबंधित विभागों के बोर्ड ऑफ स्टडीज से तैयार होगा। इसके बाद उसे एकेडमिक काउंसिल में रखा जाएगा। इन समितियों से कोर्स की स्वीकृति के बाद सेल्फ फाइनेंस कोर्स में भी पीएचडी संभव होगा।
...
कार्य परिषद की बैठक आज
कार्य परिषद की बैठक 10 अक्तूबर को चार बजे से होगी। इसमें परीक्षा समिति और वित्त समिति की सिफारिशों को रखा जाएगा। इसके अलावा संविदा पर नियुक्त किए गए शिक्षकों का लिफाफा भी खुलेगा। शिक्षकों के प्रमोशन का लंबित मामला भी इसमें निस्तारित होने की उम्मीद है।

...
वर्जन...
सेल्फ फाइनेंस कोर्स में भी इसी सत्र से पीएचडी शुरू हो जाएगी। वित्त समिति की बैठक में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के शुल्क का निर्धारण किया गया। अन्य निर्णय भी लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्य परिषद की बैठक में परीक्षा समिति और वित्त समिति से अनुमोदित हो चुके विषयों को भी रखा जाएगा।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed