फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Mistake of filling paper in envelope...is costing heavily

डीडीयू : लिफाफे में पेपर भरने की चूक...पड़ रहा भारी

Thu, 12 Dec 2024 01:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 12 Dec 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Mistake of filling paper in envelope...is costing heavily
गोरखपुर।
विज्ञापन

केस-1
गोरखपुर विश्वविद्यालय में चार नवंबर 2022 को मिड टर्म परीक्षा में गलत पेपर मिलने पर छात्र हंगामा करने लगे थे। अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर के डेमोग्राफी की परीक्षा में प्रवेश पत्र पर भी डेमोग्राफी का कोड छपा था। विद्यार्थियों को पेपर हिस्ट्री ऑफ डॉक्टरिन का पेपर मिल गया था। इस पर छात्र हंगामा करने लगे। बाद में परीक्षा निरस्त करना पड़ा था।

केस-2
10 जनवरी 2024 को विषम सेमेस्टर परीक्षा में भी बड़ी चूक सामने आई थी। बीए प्रथम सेमेस्टर के अंग्रेजी की परीक्षा के लिए दो कोर पेपर के लिफाफे पर कोड अलग-अलग था, लेकिन दोनों पर परीक्षा का तारीख और समय एक ही अंकित था। लिफाफे को परीक्षा केंद्रों पर भेजते समय नजर पड़ी। इसकी जानकारी होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

----
यह तो महज बानगी है। विश्वविद्यालय में करीब हर सत्र की परीक्षा के दौरान ऐसी गड़बड़ी देखने को मिल जा रहा है। इससे पहले 27 दिसंबर 2023 में बीए के इतिहास तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में प्रश्न संख्या चार में अंग्रेजी में गवर्नर जनरल के रूप में रिप्नस और हिंदी में गवर्नर जनरल के रूप में लार्ड लिटन का कार्यकाल पूछा गया था। छह जनवरी 2024 को बीए पंचम सेमेस्टर राजनीति शास्त्र की परीक्षा में प्रथम की जगह द्वितीय प्रश्न पत्र बंट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बाद यह परीक्षा भी निरस्त करनी पड़ी थी। परीक्षा में हर बार चूक के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन जांच का दावा करता है, लेकिन लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से चूक का यह क्रम बना हुआ है। मंगलवार को फिर विषम सेमेस्टर परीक्षा में बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) प्रथम की जगह द्वितीय प्रश्नपत्र बंट गया। लापरवाही सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया। इस चूक से छात्रों को तो परेशानी हो ही रही है। विश्वविद्यालय को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

----
क्या कहते हैं जिम्मेदार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रश्नपत्रों के मॉडरेशन के बाद पैकेट बनाते समय यह चूक हुई थी। इस तरह की चूक भविष्य में न हो, इसके लिए फूलप्रूफ इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं कोई संदेह हो तो तत्काल उसका समाधान करा लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed