फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU Gorakhpur University signed MoU with two universities of Vietnam.

Gorakhpur News: डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय ने वियतनाम की दो विश्वविद्यालयों से किया एमओयू

Fri, 10 Oct 2025 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU Gorakhpur University signed MoU with two universities of Vietnam.
राजभवन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बीच हुए एमओयू के दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, विभिन्न
राजभवन लखनऊ में हुआ ऐतिहासिक समझौता
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में कदम उठाते हुए वियतनाम की दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस और हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता राजभवन लखनऊ के गांधी हॉल में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि एमओयू भारत और वियतनाम के बीच शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इसके अंतर्गत दोनों देशों के विश्वविद्यालय संयुक्त शोध, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान, इंटर्नशिप कार्यक्रम को बढ़ावा देंगे। इससे सीमापार ज्ञान-साझाकरण, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह समझौता विश्वविद्यालय के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कूटनीति का नया अध्याय है। उन्होंने वियतनामी प्रतिनिधियों को बुद्धभूमि कुशीनगर आने का आमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के नौ राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, आईआईटी कानपुर के प्रतिनिधि तथा वियतनाम से आया प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. पूनम टंडन के अलावा प्रो. दिनेश यादव, प्रो. अनुभुति दुबे, डॉ. रामवंत गुप्ता और कुलसचिव श्री धीरेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed