फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU gets 29 new teachers on contract, 18 assistant professors promoted

Gorakhpur News: डीडीयू को मिले संविदा पर 29 नए शिक्षक, 18 असिस्टेंट प्रोफेसर को पदोन्नति

Fri, 11 Oct 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU gets 29 new teachers on contract, 18 assistant professors promoted
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कार्य परिषद की बैठक हुई। इसमें संविदा पर 29 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर मुहर लग गई। सीएएस के तहत 18 असिस्टेंट प्रोफेसर को लेवल 10 से 11 पर पदोन्नति दी गई। वित्त समिति और परीक्षा समिति में स्वीकृत विभिन्न विषयों को भी मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


संविदा पर 29 असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बीए-एलएलबी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस जैसे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए किया गया है। कार्य परिषद ने पिछली बैठक में 19 असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की थी। इस प्रकार विभिन्न विषयों के लिए कुल 48 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति हो गई है। प्रति-कुलपति के रूप में प्रो. शांतनु रस्तोगी की नियुक्ति को भी मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


कार्य परिषद ने रक्षा अध्ययन, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी और वाणिज्य विभाग के 18 शिक्षकों का सीएएस के तहत पदोन्नति पर मुहर लगाई। पिछली बैठक में 65 शिक्षकों के प्रमोशन के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। इस प्रकार अब तक कुल 83 शिक्षकों का प्रमोशन किया जा चुका है। शिक्षा शास्त्र विभाग के दो शिक्षकों का भी कंफर्मेशन हो गया। पिछली बैठक में 26 शिक्षकों का कंफर्मेशन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन मुद्दों को भी मिला अनुमोदन
परीक्षा समिति और वित्त समिति में लिए गए निर्णयों को भी कार्य परिषद ने अपनी मंजूरी दे दी। परीक्षा समिति ने कला (छह विषयों को छोड़कर) और वाणिज्य की मौखिक परीक्षाओं और प्रोजेक्ट से बाहरी परीक्षक की भूमिका खत्म करने समेत विभिन्न निर्णय लिया था। वित्त समिति ने सेल्फ फाइनेंस कोर्स का शुल्क निर्धारण समेत अन्य निर्णय लिया था।

...
सदस्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने उठाया वरिष्ठता का मुद्दा
बैठक में कार्य परिषद के सदस्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने वरिष्ठता सूची का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2021 के बाद से ही वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई है। उन्होंने सूची जारी हुए बिना ही गणित विभाग में अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। वर्ष 2023 में जारी वरिष्ठता सूची में प्रो. उमा श्रीवास्तव वरिष्ठ बताए जाने के बाद विभागाध्यक्ष पद पर चक्रानुक्रम का नियम लागू नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षकों के सर्विस जोड़े जाने के मामलों के जल्द निस्तारित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed