फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Fees will be deposited online for admission from today

डीडीयू : प्रवेश के लिए आज से ऑनलाइन जमा होंगे शुल्क

Wed, 30 Jul 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Fees will be deposited online for admission from today
39 पाठ्यक्रमों में सीट आवंटन के परिणाम जारी, 2 अगस्त से सत्यापन
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी के 39 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग के परिणाम मंगलवार की देर शाम जारी कर दिए गए। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपना शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि बीए, बीएससी, बीटेक, एलएलएम तथा एमएससी कृषि को छोड़कर सभी स्नातक एवं परास्नातक कोर्सेज के आवंटन परिणाम जारी हो गए हैं। शेष कोर्सेज के परिणाम भी चरणबद्ध रूप से जारी होंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल से प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें। इसे लेकर अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए 2 से 6 अगस्त के बीच संबंधित संकायों, विभागों या कॉलेजों में उपस्थित होना होगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश को अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित सभी जानकारियां प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध हैं। जिन कोर्सेज में प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं, वहां द्वितीय चरण की काउंसलिंग की सूचना जल्द दी जा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed