{"_id":"687d4c29a429bed0bc0b826e","slug":"gorakhpur-news-ddu-entrance-exams-are-over-results-will-be-released-from-tomorrow-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1009698-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू की प्रवेश परीक्षाएं समाप्त, कल से जारी होंगे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू की प्रवेश परीक्षाएं समाप्त, कल से जारी होंगे परिणाम
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की प्रवेश परीक्षाएं रविवार को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन एमएड प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं आयोजित हुईं। अब 22 जुलाई से परिणाम आने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद प्रवेश प्रकोष्ठ जल्द से जल्द सभी विषयों के परिणाम और काउंसिलिंग कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
विश्वविद्यालय में 4 से 20 जुलाई तक चली प्रवेश परीक्षाओं में 14 राज्यों के लगभग 30 हजार अभ्यर्थियों ने 44 पाठ्यक्रमों में भाग लिया। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में एमएड प्रथम प्रश्न और दूसरी पाली में द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत 419 अभ्यर्थियों में से 364 उपस्थित रहे। 27 अन्य पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 18 जुलाई से चल रही है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने परीक्षा संचालन में विश्वविद्यालय के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी निकायों ने उत्कृष्ट समन्वय और सहयोग के साथ परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई।
विज्ञापन
घायल अभ्यर्थी को मिला उपचार, एंबुलेंस से पहुंची परीक्षा केंद्र
रविवार को सुबह की सत्र में एक परीक्षार्थी दुर्घटना में घायल होकर आई, जिसे विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से प्रवेश प्रकोष्ठ और एनएसएस की टीम ने विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र की मदद से त्वरित उपचार दिलाया और फिर एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र पहुंचाया। केंद्राध्यक्ष द्वारा उसके बैठने की विशेष व्यवस्था कराई गई।