फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Enhance art talents, will help in moving forward: Ravi Kishan

डीडीयू: कला प्रतिभाओं को निखारें, आगे बढ़ने में करेंगे मदद : रवि किशन

Wed, 30 Oct 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Enhance art talents, will help in moving forward: Ravi Kishan
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13 दिवसीय भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुतिपरक कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यशाला महाकुंभ प्रयागराज-2025 और मिशन शक्ति के तहत आयोजित थी।
विज्ञापन


संवाद भवन में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि लोक कला तथा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यशाला का आयोजन होना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कला, संस्कृति तथा कलाकारों को हमेशा प्रोत्साहन, सहयोग और सम्मान देते हैं। आश्वासन दिया कि इन प्रतिभावान कलाकारों को आगे बढ़ाने में वे मदद करेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि भोजपुरी लोक संगीत बहुत ही सुनहरी संगीत है। इसे दूषित होने से बचाने के लिए ऐसे कार्यशाला का होना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने मुख्य प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय लोकगायक राकेश उपाध्याय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल की पारंपरिक लोक संगीत में एक ऐसी मिठास है जिसकी गारी भी मनमोहक लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित कला विभाग की अध्यक्ष प्रो. उषा सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजवंत राव, डॉ गौरहरि बेहरा, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. शिखा सिंह, प्रो. सुनीता मुर्मू, डॉ. गौरी शंकर चौहान, डॉ प्रदीप साहनी, डॉ प्रदीप राजोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed