फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Employees and professors retired years ago... no attachment to housing is going away

डीडीयू : वर्षों पहले रिटायर हो गए कर्मचारी और प्रोफेसर...आवास का नहीं जा रहा मोह

Thu, 13 Mar 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Employees and professors retired years ago... no attachment to housing is going away
सेवानिवृत्त होने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की सहमति से आवासों में रह रहे
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुछ कर्मचारी और प्रोफेसर ऐसे हैं, जिनका रिटायरमेंट के बाद भी आवास से मोह खत्म नहीं हो रहा है। वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हैं। इससे विश्वविद्यालय को आर्थिक नुकसान भी हाे रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवास खाली करना शुरू कराया तो अब नए-नए मामले सामने आ रहे हैं।
विश्वविद्यालय की जांच में दशकों पुराने कब्जे के मामले सामने आ रहे हैं। तत्कालीन जिम्मेदारों की सहमति से आवासों पर कब्जा कर लोग रह रहे हैं। इनमें सभी सुविधाएं मुफ्त हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन खाली कराने को लेकर अभियान चला रहा है। 28 फरवरी को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 36 आवासों में से 23 आवासों से कब्जा खाली कराकर कमरे सील किए गए थे। इसके बाद 10 मार्च को भी रिटायर हो चुके दो कर्मचारियों को एक हफ्ते में आवास खाली करने की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन


20 साल पहले हो गया था रिटायर

सूत्रों ने बताया कि एक कर्मचारी वर्ष 2004 में रिटायर हुआ था। उसके बाद 21 साल से मुंशी कॉलोनी में रह रहा है। आवास के साथ ही वह सभी सुविधाओं का भी मुफ्त में उपभोग कर रहा है। एक महिला प्रोफेसर वर्ष 2018 में रिटायर हुईं, लेकिन महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास के एक कमरे में अभी भी रह रही हैं। कुलपति के संज्ञान में मामला आने के बाद इन दोनों को नोटिस दिए जाने की तैयारी चल रही है। होली के बाद नोटिस देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
कोट...
रिटायर होने के बाद भी कुछ लोगों के वर्षों से विश्वविद्यालय के आवास में रहने का मामला आया है। संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। जल्द ही ये आवास खाली कराए जाएंगे।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed