{"_id":"688138b911c7355950064e27","slug":"gorakhpur-news-ddu-dispute-escalates-in-mathematics-departmentvice-chancellor-orders-inquiry-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1013346-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : गणित विभाग में बढ़ी रार...कुलपति ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : गणित विभाग में बढ़ी रार...कुलपति ने बैठाई जांच
विज्ञापन
विभागीय गुटबाजी को देखते हुए डीडीयू प्रशासन ने लिया निर्णय
तीन सदस्यीय समिति एक हफ्ते में जांच करेगी पूरी, जांच होने तक प्रो. राजवंत राव को विभागाध्यक्ष का प्रभार
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित विभाग में वरिष्ठता को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर प्रशासन ने पहली बार एक्शन लिया है। मामले में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने जांच बैठा दी है। तीन सदस्यीय समिति से एक हफ्ते में जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच पूरी होने तक अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजवंत राव गणित विभाग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
डीडीयू के गणित विभाग में वरिष्ठता को लेकर दो प्रोफेसरों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। दोनों प्रोफेसरों ने एक दूसरे की शिकायत कई बार कुलपति से लेकर कुलाधिपति तक से की है लेकिन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे विभाग में कलह बढ़ती गई और गुटबाजी होने लगी।
बताया जा रहा है कि 21 जुलाई को गणित विभाग के एक शोधार्थी के वाइवा के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष में कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। कुलपति बुधवार को लखनऊ से आईं तो यह मामला लिखित रूप से उनके पास पहुंचा। इसके बाद उन्होंने जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया। इसे लेकर कुलसचिव ने बुधवार को आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 21 जुलाई को गणित एवं सांख्यिकी विभाग में शोध छात्र के वाइवा के दौरान शिक्षकों के बीच हुई अनुशासनहीनता तथा विभाग के वरिष्ठ शिक्षकों के मध्य लगातार विवाद होने के कारण विभाग का शैक्षणिक वातावरण दूषित हो रहा है। इस प्रकरण में गठित जांच समिति की निष्पक्ष जांच आख्या प्राप्त होने तक गणित विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार अग्रिम आदेश तक अधिष्ठाता, कला संकाय देखेंगे।
विज्ञापन
....
आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ शिकायतों की भी जांच
बताया जा रहा है कि आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ कई शिकायतें पड़ी हैं। इन शिकायतों की भी जांच होगी। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर ने जो शिकायतें की हैं, उनकी भी जांच की जाएगी।
...
सात जुलाई को वरिष्ठता सूची आने के बाद
डीडीयू में करीब साढ़े तीन साल बाद बीते सात जुलाई को वरिष्ठता सूची जारी हुई थी। वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद से ही कई विभागों में रार ठनी हुई है। इसमें गणित विभाग में दो खुलकर विरोध शुरू हो गया है।