फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: B.Tech AI, M.Tech CS and MCA courses will start

डीडीयू : बीटेक एआई, एमटेक सीएस और एमसीए पाठ्यक्रम होगा शुरू

Tue, 01 Apr 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: B.Tech AI, M.Tech CS and MCA courses will start
तीनों पाठ्यक्रमों को बोर्ड ऑफ स्टडीज से मिल चुकी है मंजूरी
विज्ञापन

जल्द विद्या परिषद की बैठक में नए पाठ्यक्रमों का रखा जाएगा प्रस्ताव
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जल्द ही तीन नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसमें बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमटेक कंप्यूटर साइंस और एमसीए शामिल है। तीनों पाठ्यक्रमों को बोर्ड ऑफ स्टडीज से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन्हें विद्या परिषद में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।
विश्वविद्यालय में बीटेक के विद्यार्थियों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का भी विकल्प मिलेगा। इंजीनियरिंग संकाय के तहत इसका संचालन होगा। इसमें शुरूआत में 60 सीटें होंगी। वहीं, विश्वविद्यालय में अभी एमटेक और एमसीए पाठ्यक्रम नहीं है। इन दोनों पाठ्यक्रमों में 20-20 सीटें होंगी। दोनों पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग संकाय के तहत संचालित होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में नए सत्र में कुल छह कोर्स शुरू किए जाने को वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। वाणिज्य संकाय में कैपिटल मार्केट पर पीजी डिप्लोमा, जीएसटी पर सर्टिफिकेट कोर्स और होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसी तरह इंजीनियरिंग संकाय में बीटेक (ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग), एमसीए और एमटेक में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वीकृति के बाद नए सत्र से शुरू होगा प्रवेश
विश्वविद्यालय में अप्रैल के पहले सप्ताह में विद्या परिषद की बैठक होगी। इसमें इन पाठ्यक्रमों का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें कार्य परिषद के समक्ष भी रखा जाएगा। दोनों से स्वीकृति मिली तो नए सत्र (जुलाई) से इनमें प्रवेश शुरू हो जाएगा।

-
कोट...
विश्वविद्यालय में बीटेक एआई, एमटेक कंप्यूटर साइंस और एमसीए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा वाणिज्य संकाय में भी तीन कोर्स शुरू होंगे। इन सभी का प्रस्ताव विद्या परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed