{"_id":"672d22dfc9e0e59c4f0e9695","slug":"gorakhpur-news-ddu-auditorium-will-be-built-at-a-cost-of-rs-3925-croreconstruction-will-start-soon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-740196-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: 39.25 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम...जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: 39.25 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम...जल्द शुरू होगा निर्माण
Fri, 08 Nov 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑडिटोरियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 39.25 करोड़ की लागत से दीक्षा भवन के सामने हेलीपैड के पास खाली जमीन पर 2596.52 वर्ग मीटर ऑडिटोरियम का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इसमें 1,500 सीटों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, दो आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल और एक विशेष प्रदर्शनी हॉल का निर्माण शामिल है।
ऑडिटोरियम का डिजाइन तैयार हो गया है। इस विशाल ऑडिटोरियम में विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों, सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि की मेजबानी के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही दो कॉन्फ्रेंस हॉल का भी निर्माण होगा, जो 960.06 वर्ग मीटर में फैले होंगे। यह हॉल शैक्षणिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और मध्यम आकार के सम्मेलनों के लिए उपयुक्त होगा।
इस ऑडिटोरियम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रणाली विकसित की जाएगी, जो कार्यक्रमों के दौरान बिना किसी व्यवधान के बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।
-- --
सौर प्रणाली के सिस्टम से होगा लैस
ऑडिटोरियम में सौर ऊर्जा प्रणाली का उपयोग किया जाएगा, जो संचालन लागत को कम करने के साथ-साथ परिसर के कार्बन फुटप्रिंट को भी घटाएगा।
लगाये जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
परिसर में सुरक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी।
-- --
मुख्यमंत्री ने स्वयं मांगा था प्रस्ताव
अत्याधुनिक प्रेक्षागृह का प्रस्ताव विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं कुलपति से मांगा था। विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में यह योजना धरातल पर आती दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन
वर्जन...
यह प्रेक्षागृह सहयोग, सृजनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इसका भवन बौद्धिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक समृद्ध केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इसका सीधा लाभ विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा। समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराए जाने का लक्ष्य है।
-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू