फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Auditorium of Diksha Bhawan will be renovated with Rs 9.53 crore

गोरखपुर डीडीयू: 9.53 करोड़ से दीक्षा भवन के ऑडिटोरियम का होगा जीर्णोद्धार, थियेटर रुम भी होगा

Tue, 05 Nov 2024 01:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 01:32 PM IST
सार

दीक्षा भवन ऑडिटोरियम के विभिन्न हिस्सों का पुनरुद्धार किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सीटिंग चेयर्स, सुसज्जित मंच इंटीरियर, आकर्षक फ्रंट एलिवेशन डिजाइन, गैलरी और शौचालयों का नवीनीकरण प्रमुख हैं। इसके साथ ही ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स में दो प्रवेश की व्यवस्था होगी। अति महत्वपूर्ण अतिथियों के लिए अलग प्रवेश की व्यवस्था होगी एवं विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य अतिथियों के लिए दूसरे प्रवेश का प्रावधान भी है।

विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Auditorium of Diksha Bhawan will be renovated with Rs 9.53 crore
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन का ऑडिटोरियम 9.53 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार किया जाएगा। ऑडिटोरियम में नवीनीकरण के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दीक्षा भवन ऑडिटोरियम में नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत नवीनतम ऑडियो-विजुअल उपकरणों को लगाए जाने की योजना है, जो विशेष आयोजनों में उत्कृष्ट दृश्य और श्रवण अनुभव प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


दीक्षा भवन ऑडिटोरियम के विभिन्न हिस्सों का पुनरुद्धार किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सीटिंग चेयर्स, सुसज्जित मंच इंटीरियर, आकर्षक फ्रंट एलिवेशन डिजाइन, गैलरी और शौचालयों का नवीनीकरण प्रमुख हैं। इसके साथ ही ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स में दो प्रवेश की व्यवस्था होगी। अति महत्वपूर्ण अतिथियों के लिए अलग प्रवेश की व्यवस्था होगी एवं विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य अतिथियों के लिए दूसरे प्रवेश का प्रावधान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक थिएटर रूम का भी होगा निर्माण
ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स में एक समर्पित थिएटर रूम भी बनाया जाएगा, जो सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रस्तुतियों के लिए उपयुक्त होगा।

परिसर में लगेगी सैंडस्टोन की बेंच व स्ट्रीट लाइट
संपूर्ण विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मुख्य परिसर के 1.8 किलोमीटर क्षेत्र में सैंडस्टोन की बेंच और स्ट्रीट लाइट भी स्थापित की जाएगी, ताकि छात्र और आगंतुकों को बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके।

दीक्षा भवन का नवीनीकरण विश्वविद्यालय के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं और उत्कृष्ट इंटीरियर के साथ यह भवन छात्रों, शिक्षकों और आगंतुकों के लिए एक आकर्षक स्थान बनेगा। इसके जीर्णोद्धार के पीछे सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक आदर्श स्थल प्रदान करना है: प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू

डीडीयू: खिलाड़ियों में प्लेइंग किट और ट्रैक सूट वितरित
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रशासनिक भवन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रो. आलोक गोयल एवं संयुक्त सचिव डॉ. मनीष पांडेय की ओर से खिलाड़ियों को प्लेइंग किट एवं ट्रैक सूट प्रदान किया गया।


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो रही विश्वविद्यालय कबड्डी की पुरुष टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्रा ने बताया कि दिवाली के बाद बैडमिंटन एवं कबड्डी की टीमें स्पोर्ट्स कम्पटीशन में भाग लेने के लिए रवाना हुई हैं। बैडमिंटन टीम मणिपुर यूनिवर्सिटी एवं कबड्डी टीम जौनपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित जोनल प्रतियोगिता में भाग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed