{"_id":"689254452525897e5504ac59","slug":"gorakhpur-news-ddu-alumnus-prof-ml-sharma-became-the-chairman-of-nepal-science-and-technology-commission-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1027731-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू के पुरातन छात्र प्रो. एमएल शर्मा बने नेपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू के पुरातन छात्र प्रो. एमएल शर्मा बने नेपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग के अध्यक्ष
विज्ञापन
- प्रो. शर्मा रसायन विज्ञान विभाग के पुरातन छात्र रहे हैं
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र प्रोफेसर एमएल शर्मा को नेपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने रसायन विज्ञान विभाग से प्रो. ओपी पांडेय के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। वर्तमान में वह विश्वविद्यालय के नेपाल एलुमनी चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।
प्रो. शर्मा ने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं और उनके शोध पत्र देश-विदेश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्याख्यान दे चुके हैं और उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. एमएल शर्मा की नियुक्ति न केवल उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह हमारे विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रतिष्ठा और वैश्विक प्रभाव को भी रेखांकित करती है।