{"_id":"680d390f598f097d2e0fe5cb","slug":"gorakhpur-news-ddu-a-young-man-was-giving-semester-exam-in-place-of-someone-else-in-custody-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-915739-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : दूसरे की जगह सेमेस्टर परीक्षा दे रहा था युवक, हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : दूसरे की जगह सेमेस्टर परीक्षा दे रहा था युवक, हिरासत में
विज्ञापन
बीए छठवें सेमेस्टर की राजनीतिशास्त्र की परीक्षा के दौरान पकड़ा गया युवक
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के दौरान शनिवार को एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। आरोपी युवक बीए छठवें सेमेस्टर के राजनीतिशास्त्र की परीक्षा दे रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसके खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार पंजीकृत छात्र बिछिया कॉलोनी इलाके में रहता है। उसकी जगह खजनी क्षेत्र का रहने वाला युवक परीक्षा दे रहा था। विश्वविद्यालय में शनिवार को दूसरी पाली में बीए छठवें सेमेस्टर के राजनीतिशास्त्र की परीक्षा थी। महाराणा प्रताप परिसर स्थित शिक्षा संकाय भवन में राजनीति शास्त्र की परीक्षा के दौरान कक्ष में बैठे परीक्षार्थी का चेहरे और उसके प्रवेश पत्र की फोटो में अंतर दिखा। पूछताछ करने पर युवक घबरा गया। इसके बाद नियंता मंडल के सदस्यों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद नियंता मंडल के सदस्यों ने युवक को परीक्षा हॉल से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया।