फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Daughter of a scientist of Krishi Vigyan Kendra, Gorakhpur became a lieutenant

Gorakhpur News: कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर के वैज्ञानिक की बेटी बनी लेफ्टिनेंट

Sun, 09 Mar 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Daughter of a scientist of Krishi Vigyan Kendra, Gorakhpur became a lieutenant
कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं डॉ. एसके तोमर
विज्ञापन

मेरठ के मूल निवासी वैज्ञानिक की बेटी अनन्या ने गोरखपुर से की है 10वीं तक की पढ़ाई
गोरखपुर। कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एसके तोमर की बेटी अनन्या तोमर (21) लेफ्टिनेंट बन गई हैं। शनिवार को महिला दिवस के अवसर पर इस बेटी ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग सेंटर गया बिहार से 11 महीने के कड़ी प्रशिक्षण में पास होकर थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर फिरोजपुर में पहली पोस्टिंग प्राप्त की।

अनन्या ने हाई स्कूल 2017 में जीएन पब्लिक स्कूल गोरखपुर से 10वीं, दयावती मोदी एकेडमी मेरठ से 12वीं और जेएसएस नोएडा से 2023 बीटेक में प्रथम श्रेणी में पास कर आर्मी में जाने का फैसला किया था। अनन्या मेरठ की एटूजे कॉलोनी में अपने माता-पिता भाई के साथ रहती हैं। अनन्या तोमर ने बीटेक करने के बाद एसएसबी के माध्यम से भोपाल से चुनी गईं। इसके बाद प्रशिक्षण के लिए 28 मार्च 2024 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग सेंटर गया बिहार में बुलाया गया था। अनन्या ने बताया कि ट्रेनिंग बहुत ही कठिन होती है, जो बच्चे आर्मी में जाना चाहते हैं, वह शुरू से ही अपने फिटनेस पर ध्यान दें और विशेष तौर पर रनिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अधिक से अधिक खेल तथा अन्य करिकुलर एक्टिविटी में भाग लें। अनन्या हमेशा अपने स्कूल में कॉलेज में किसी ने किसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं। जिससे अनेक पदक उसके पास हैं। ट्रेनिंग के दौरान भी वह डिबेट में अपनी कंपनी में प्रथम रहती रही हैं। पशु पक्षियों की सेवा करना उसका पैशन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed