{"_id":"677057731b3065f394081e37","slug":"gorakhpur-news-daughter-in-law-attacked-father-in-law-and-sister-in-law-attacked-brother-in-law-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-792208-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहू ने ससुर और भाभी ने देवर पर किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहू ने ससुर और भाभी ने देवर पर किया हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
गोरखपुर। आधुनिकता के दौर में रिश्तों की डोर कितनी कमजोर हो गई है। इसका शहर में दो थाना क्षेत्रों में प्रकाश में आए मामले से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कोतवाली इलाके में जहां घर में पानी गिराने से एक महिला ने अपने ससुर की पिटाई कर दी। वहीं रामगढ़ ताल इलाके में भाई और भाभी के बीच हो रहे विवाद में समझाने पर भाभी ने देवर पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली इलाके के रुद्रपुर, बेनीगंज निवासी जय प्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे बहू घर के अंदर पानी गिरा रही थी। मना करने पर वह लड़ाई करने लगी। इतना ही नहीं गाली गलौच के साथ मारने पीटने लगी। पिटाई से हाथ-पैर और सिर में चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बहू अक्सर उनकी पत्नी व बेटे से लड़ाई करती है। पुलिस ने बहू पर मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना रामगढ़ ताल इलाके के सेंदुली बेंदुली की है। समीर अली ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई नफीस की पत्नी सिमरन पिता के जीवित रहते हुए मकान व जमीन को अपने नाम करने को लेकर विवाद करती हैं। शुक्रवार की सुबह वह बड़े भाई से विवाद कर रही थी। वह समझाने पहुंचे तो उनसे भी गाली-गलौच करते हुए चाकू से हमला कर दिया। उनके दाहिने कंधे के बगल में चोट आई है। आसपास के लोगों के जुटने पर उनकी जान बच सकी। आरोप है कि उसने बाइक को भी तोड़ दिया। पीड़ित समीर की भाभी सिमरन पर केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
-- -- --
केस-1
सास की पिटाई कर शिकायत करने पहुंच गई थाने
गोरखनाथ इलाके में 23 मई 2024 को बहू और उसकी बेटी 72 वर्षीय सास की पिटाई कर थाने शिकायत करने पहुंच गईं। उसने सास पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घर पहुंची तो सास को ही घायल देख दंग रह गई। बाद में सास फूलमती देवी की तहरीर पर बहू और पोती के खिलाफ केस दर्ज किया।
-- -- -
केस-2
बूढ़ी मां को पीटकर घर से निकाला
एम्स क्षेत्र की 73 वर्ष की शारदा देवी व्हीलचेयर के सहारे चलती हैं। उनका कूल्हा टूट चुका है। उन्होंने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि उनके दो बेटे हैं। दोनों दुकान करते हैं। छोटा बेटा सजावट की तो बड़ा बेटा शृंगार की दुकान करता है। कुछ वर्ष पहले छोटे बेटे ने मारपीट कर गांव वाले घर से निकाल दिया। मजबूरी में वह बड़े बेटे के साथ रह रही हैं। कहा कि किसी तरह से उन्हें उनके घर में भिजवाइए। ससुराल पहुंचने पर पहली बार उसी घर में आई थीं।
-- --
केस-3
मेरा बेटा करता है पिटाई
गोरखनाथ के लच्छीपुर की महिला ने बेटे के विरुद्ध तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। बताया कि बेटा नशे का आदी है। उन्हें और पिता को मारता-पीटता है। बचाने के लिए किरायेदार आते हैं तो उन्हें भी गाली देता है। पीड़िता ने बताया कि बेटा अपनी पत्नी को भी छोड़ चुका है। कोर्ट में दोनों का मामला चल रहा है। तीन अक्टूबर को अपने पिता को पीट रहा था। बचाने गई तो मुझे भी पीटा। बेटे से खतरा लग रहा है कि कहीं वह मां-बाप की हत्या न कर दें।