{"_id":"67dc73539a1f93783e06d1fe","slug":"gorakhpur-news-daughter-in-law-along-with-her-husband-and-lover-beat-her-mother-in-law-and-father-in-law-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-875981-2025-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहू ने पति व प्रेमी के साथ मिल सास-ससुर को पीटा, तीसरे युवक से कर रही थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहू ने पति व प्रेमी के साथ मिल सास-ससुर को पीटा, तीसरे युवक से कर रही थी बात
Fri, 21 Mar 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:28 AM IST
सार
गौनर मौनहाडीह गांव निवासी सरोज देवी पत्नी इंदल सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र विपिन सिंह ने एक शादीशुदा रवीना उर्फ रागिनी नामक औरत से शादी कर ली।उन्होंने शादी का विरोध जताया तो जबरदस्ती घर में लाकर रहने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटे की अनुपस्थिति में दूसरे युवक को घर में बुलाकर बात करने पर बहू को डांट फटकार लगाना एक वृद्ध दंपती को महंगा पड़ गया। बहू ने पति व पुरुष मित्र के साथ मिलकर सास-ससुर की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष का चालान कर दिया था।
चालान के बाद भी बहू व बेटे की धमकी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। यह देख वृद्ध दंपती ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कराया। गौनर मौनहाडीह गांव निवासी सरोज देवी पत्नी इंदल सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र विपिन सिंह ने एक शादीशुदा रवीना उर्फ रागिनी नामक औरत से शादी कर ली।
उन्होंने शादी का विरोध जताया तो जबरदस्ती घर में लाकर रहने लगा। 14 मार्च को होली के दिन शाम को रवीना ने बेलवां खुर्द निवासी विद्यासागर नामक युवक को घर पर बुलाकर बात करने लगी। नाराजगी जताने पर बहू ने उसे मुद्दा बना लिया और तेज-तेज आवाज में चिल्लाने लगी। इसके बाद बहू ने पति व पुरुष मित्र के साथ मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी को थाने लेकर चली गई और चालान कर दिया। इधर, चालान के बाद बेटा व उसकी पत्नी जान से मारने की धमकी दे रही हैं। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।