फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dancers molested on stage, threatened to kill if they protest

Gorakhpur News: स्टेज पर नर्तकियों से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की दी धमकी

Thu, 30 Jan 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dancers molested on stage, threatened to kill if they protest
खोराबार क्षेत्र के रायगंज में तिलक समारोह के दौरान की गई छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

खोराबार। क्षेत्र के रायगंज गांव में एक तिलक समारोह के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही नर्तकियों से छेड़खानी और विरोध करने पर ईंट-पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। एक नर्तकी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बांसगांव के कौड़ीराम इलाके की रहने वाली युवती की तहरीर के अनुसार, खोराबार के रायगंज में 27 जनवरी को एक तिलक समारोह में उनकी डांस पार्टी गई थी। डांस प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान गांव का श्रीराम यादव पुत्र नारद यादव व उसके घर के कुछ मनबढ़ युवक स्टेज पर चढ़ कर उसके व साथ में डांस कर रही एक अन्य नर्तकी से छेड़खानी करने लगे। मना करने पर धमकी भी दी। देर रात प्रोग्राम बंद होने के बाद जब वे अपने वाहन से घर लौट रहे थे तो रायगंज बंगला चौराहे पर घात लगाए श्रीराम व उसके साथियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में उनका गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसे व साथी डांसर को चोटें आईं। युवती की तहरीर पर पुलिस ने श्रीराम व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed