फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Damaged FOB will be demolished at the railway station, a new one will be built near the GRP police station

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर तोड़ा जाएगा डैमेज एफओबी, जीआरपी थाना के पास नया बनेगा

Sat, 13 Sep 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Damaged FOB will be demolished at the railway station, a new one will be built near the GRP police station
निर्माण कार्य में लगेंगे छह महीने, त्योहार में यात्रियों को हो सकती है दिक्कत
विज्ञापन


रेलवे महाप्रबंधक ने गति शक्ति एजेंसी का कार्य तेज कराने का दिया निर्देश
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र के सामने बीच वाला फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की मरम्मत नहीं होगी, इसे तोड़ा जाएगा। नया एफओबी जीआरपी थाना के पास बनेगा। इसके लिए फाउंडेशन का काम कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में छह महीने लगेगा। ऐसे में त्योहार में भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने में दिक्कतें होंगी।



रेलवे स्टेशन पर तीन एफओबी हैं। बीच वाला एफओबी सितंबर 2023 से ही खराब है। इसका पिलर झुक गया था, इसके बाद इस पर आवागमन बंद कर दिया गया। पहले इस एफओबी की मरम्मत होनी थी लेकिन अब इसे तोड़ने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत दो एफओबी ही रहेंगे। इसलिए, मरम्मत कराने का फायदा नहीं होगा क्योंकि बाद में इसे तोड़ना ही पड़ता। पिछले दिनों महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कराने वाली गति शक्ति एजेंसी के अधिकारियों को एफओबी के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

-

कोट
स्टेशन पर मध्य वाले एफओबी को ध्वस्त करने की योजना है। स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत नए एफओबी का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed