फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cyber cell formed in the police station was activated

Gorakhpur News: थाने में गठित साइबर सेल को किया गया एक्टिव

Tue, 12 Aug 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cyber cell formed in the police station was activated
साइबर ठगी के शिकार को मिलेगी त्वरित सहायता
विज्ञापन

डीआईजी ने ऑनलाइन मीटिंग में एसएसपी को दिए निर्देश
गोरखपुर। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित सहायता देने के लिए जिले के सभी थानों में गठित साइबर सेल अब पूरी तरह एक्टिव कर दिए गए हैं। सोमवार को डीआईजी डाॅ. एस चनप्पा ने एसएसपी राजकरन नय्यर, साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी और सभी थानेदारों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीआईजी ने मीटिंग में कहा कि वर्तमान समय में संपत्ति से जुड़े पारंपरिक अपराधों की तुलना में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि थाने स्तर पर त्वरित कार्रवाई हो ताकि पीड़ित को इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि साइबर क्राइम से संबंधित प्रशिक्षण लेकर लौटे पुलिसकर्मी सीधे तौर पर पीड़ित की मदद करें और उसकी ऑनलाइन शिकायत तुरंत दर्ज कराएं। इसके लिए हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मी न सिर्फ शिकायत दर्ज करेंगे, बल्कि मामले में त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे। डीआईजी ने कहा कि अगर कहीं भी लापरवाही या सहयोग में हीलाहवाली की शिकायत मिली, तो संबंधित पुलिसकर्मी की जवाबदेही तय की जाएगी। दोपहर 12 बजे शुरू हुई ऑनलाइन मीटिंग डेढ़ घंटे तक चली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed