फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CRS will be tested today, trains will run from tomorrow

Gorakhpur News: आज होगा सीआरएस का परीक्षण, कल से दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 03 May 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CRS will be tested today, trains will run from tomorrow
गोरखपुर जंक्शन-कैंट के बीच तीसरी लाइन निर्माण सहित सभी काम पूरे
विज्ञापन

परीक्षण के साथ ही खत्म हो जाएगा 12 अप्रैल से चल रहा मेगा ब्लॉक
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के मध्य 3.5 किमी का 25,000 वोल्ट एसी क्षमता के नई विद्युतीकरण लाइन युक्त तीसरी रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। शनिवार को संरक्षा परीक्षण शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वाेत्तर परिमंडल प्रणजीव सक्सेना द्वारा किया जाएगा। परीक्षण के बाद 12 अप्रैल से चल रहे रेलवे का मेगा ब्लॉक समाप्त हो जाएगा और गाड़ियां पहले की तरह ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी।
परीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त गोरखपुर-गोरखपुर कैंट खंड के मध्य आने वाले कर्व, आरयूबी, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग्स, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिग्नल, समपार फाटक और पैनल रूम, रिले रूम आदि का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद गोरखपुर-गोरखपुर कैंट स्टेशनों के मध्य स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय के संबंधित प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ, गौरव अग्रवाल के साथ ही शाखाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी लाइन का निर्माण हो जाने से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी और मांग के अनुरूप अधिक संख्या में गाड़ियां तीव्र गति से चलाई जा सकेंगी। यात्री गाड़ियों का संचलन और अधिक सुचारू रूप से होगा और गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा, जिससे यात्रियों के यात्रा समय में बचत होगी। इसके साथ ही इस रेल खंड पर चलने वाली मालगाड़ियों के संचलन समय में भी कमी आएगी, जो व्यापारियों/उद्यमियों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा। गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन पर आवागमन आरंभ हो जाने से गोरखपुर कैंट सेटेलाइट स्टेशन के रूप में और बेहतर रूप में कार्य करने लगेगा। साथ ही यहां से अधिक गाड़ियां चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने सभी क्षेत्रीय जनता, विशेषकर रेलवे लाइन के समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि शनिवार को निरीक्षण व स्पीड ट्रायल के दौरान वह रेलवे लाइन पर गाड़ियों के संचालन के प्रति सतर्कता बरतें और अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस पास खुले में न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed