फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Crowds gathered in trains going to Bihar... Passengers boarded the trains pushing and shoving.

Gorakhpur News: बिहार जाने वाली ट्रेनों में उमड़ी भीड़...धक्कामुक्की करते चढ़े यात्री

Fri, 24 Oct 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Crowds gathered in trains going to Bihar... Passengers boarded the trains pushing and shoving.
छठ पूजा में बिहार जाने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर बाघ एक्सप्रेस ट्रेन
वैशाली, बाघ, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़, पानी लेने कोच से उतर नहीं पाए यात्री
विज्ञापन

गोरखपुर। छठ में घर जाने वाले यात्रियों की जबरदस्त भीड़ ट्रेनों में हो रही है। बृहस्पतिवार को बिहार जाने के लिए आई वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति और बाघ एक्सप्रेस में पहले से भीड़ थी, गोरखपुर जंक्शन पर कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। आरपीएफ ने रस्से से घेरा बनाकर यात्रियों रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ ज्यादा होने के चलते वे भी बेबस नजर आए। वहीं, बहुत सारे यात्री पीने का भरने के लिए कोच से नीचे नहीं उतर पाए।

प्लेटफाॅर्म दो पर आई वैशाली और बाघ एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ रही। बाघ एक्सप्रेस करीब सवा घंटे की देरी से दोपहर 1:40 बजे जैसे ही प्लेटफाॅर्म पर पहुंची, कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। एक-दूसरे को धक्का देते हुए यात्री कोच में सवार होने लगे। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रस्सा लगाकर यात्रियों को रोका गया और फिर लाइन लगवाकर चढ़ाया गया। ट्रेन के छूटने तक यात्री चढ़ते रहे। शौचालय के पास और पावदान पर बैठकर यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन

दो लिफ्ट खराब होने से यात्रियों की सांसत
रेलवे स्टेशन के पूर्वी फुटओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म एक और चार पर जाने के लिए लगे दो लिफ्ट खराब हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। लिफ्ट संख्या चार और छह के खराब होने से बुजुर्ग और महिलाओं को सामान लेकर सीढ़ी से ही नीचे उतरना पड़ा। इस दौरान बुजुर्ग यात्री हांफने लगे। यात्री सुशील कुमार ने बताया कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है। लिफ्ट खराब है इसलिए सीढ़ी चढ़कर ही आना पड़ा। रेल प्रशासन को इसका ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

दीपावली और छठ मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिक से अधिक यात्रियों को ट्रेन में सीट मिल सके इसके लिए मंगलवार से 10 नवंबर तक विभिन्न तारीखों में 200 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए हैं। प्लेटफार्म पर बेवजह की भीड़ न बढ़े इसके लिए पहले सिर्फ उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनकी ट्रेन अगले एक घंटे के अंदर प्लेटफार्म पर आ रही है। जिनकी ट्रेन लेट होगी या एक घंटे के बाद होगी उन्हें पहले होल्डिंग एरिया में रखा जाएगा। होल्डिंग एरिया में टिकट, पानी, लाइटिंग, कुर्सी, खानपान के स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed