फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Crowd of people returning from Mahakumbh increased, people got worried due to less local buses.

Gorakhpur News: महाकुंभ से लौटने वालों की बढ़ी भीड़, लोकल बसें कम होने से लोग हुए परेशान

Thu, 30 Jan 2025 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Crowd of people returning from Mahakumbh increased, people got worried due to less local buses.
रेलवे स्टेशन पर भी कुछ श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन का करते रहे इंतजार
विज्ञापन

गोरखपुर। महाकुंभ प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बुधवार को ज्यादा रही। इससे रेलवे बस स्टेशन पर देवरिया, कुशीनगर, पडरौना आदि जगहों पर जाने के लिए बसों का अभाव रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं रेलवे स्टेशन बस अड्डे पर कुछ श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में परेशान रहे।

महाकुंभ स्नान कर वापस आकर कुशीनगर के जयप्रकाश उपाध्याय घर जाने के लिए बसों को तलाश रहे थे। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद बस से प्रयागराज से गोरखपुर पहुंचा। बताया कि कुशीनगर जाना है लेकिन बस में जगह नहीं है। 75 साल का हूं, बस लगी थी पर चढ़ नहीं सका। पल भर बस भी भर गई। वहीं पडरौना जाने के लिए प्रयागराज से आईं मुन्नी देवी ने बताया कि बसों के आते ही भीड़ चढ़ रही है। सामने ही बस भर गई और हम चढ़ नहीं पाए।
विज्ञापन


--
ट्रेन न मिलने से मौनी अमावस्या स्नान का रह गया मलाल
बुधवार को रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसे श्रद्धालु मिले जो ट्रेन न मिलने से प्रयागराज नहीं जा सके। बताया कि इससे मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान का मलाल रह गया। दरभंगा से आए राजगीर यादव ने बताया कि किसी तरह गोरखपुर स्टेशन पहुंचे। यहां से कोई गाड़ी प्रयागराज के लिए नहीं मिली। वहीं मोतिहारी की रहने वाली मीरा देवी ने बताया कि मौनी अमावस्या में महाकुंभ स्नान की बहुत इच्छा थी जो ट्रेन न मिलने से अधूरी रह गई। बताया कि अब यहीं इंतजार करेंगे। मौनी अमावस्या के बाद ही सही किसी ट्रेन से जाकर महाकुंभ स्नान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed