{"_id":"6720023f426ca69d120c9879","slug":"gorakhpur-news-crime-not-known-threatening-to-freeze-case-and-account-in-mumbai-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-730646-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गुनाह का पता नहीं, मुंबई में केस और खाता फ्रीज कराने की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गुनाह का पता नहीं, मुंबई में केस और खाता फ्रीज कराने की दे रहा धमकी
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव के साथ अजीब तरह की घटना हुई है। अभिषेक का कहना है कि पहले मुंबई के किसी अंजान व्यक्ति ने उनके बैंक खाते में चार बार में 61 रुपये भेज दिए। इसके बाद फोन कर धमकी दे रहा है। आरोप है कि रुपये भेजने वाला व्यक्ति बोल रहा है कि मुंबई में केस दर्ज करा दिया है। अब तुम्हारे घर पुलिस जाएगी, वहीं हिसाब खिताब करेगी। इसके बाद से अभिषेक का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया। इसकी वजह से वह आर्थिक रूप से परेशान होकर आईजीआरएस और साइबर थाने में शिकायत की है।
अभिषेक ने बताया कि वह दवा की कंपनी में काम करते हैं। दो माह पहले उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह मुंबई से बोल रहा है। उसने पूछा कि आपके खाते में एक रुपये आए हैं, तो मैंने चेक किया तो सही में आए थे। उससे पूछा कि एक रुपये क्यों भेजे हो, तब वह बोला कि मेरा एक रुपया वापस करो। साइबर ठग समझकर मैंने कॉल काट दी। इसके बाद दो माह में खाते में चार बार में एक, पांच, पांच और 50 रुपये आए। इसके बाद फिर कॉल कर अंजान व्यक्ति ने बोला कि तुम्हारे खिलाफ मुंबई में एफआईआर करा दी है। अब पुलिस तुमसे बात करेगी। इसके बाद मेरा खाता फ्रीज कर दिया गया।
मैनेजर बोले, हैदराबाद से फ्रीज कराया गया खाता
अभिषेक ने बताया कि बैंक रोड पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में मेरा खाता है। वहां जाकर मैनेजर से मिला, तो उन्होंने बताया कि हैदराबाद हेड ऑफिस में शिकायत आने के बाद बैंक खाता फ्रीज किया गया है। इसके बाद से ही लगातार कभी बैंक तो कभी थाना पुलिस का चक्कर लगा रहा हूं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दरोगा के बेटे के खाते में आए हैं महाराष्ट्र से 50 लाख रुपये
एम्स इलाके के रहने वाले एक दरोगा के बेटे के खाते में अभी कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र से किसी अंजान व्यक्ति ने 50 लाख रुपये भेज दिया। जिसे 24 घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों से निकाल भी लिया गया। दरोगा के बेटे का दावा है कि उसे इस बात का पता भी नहीं चला। उसके खाते का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी बदल दी गई है। पुणे के लश्कर थाने में दरोगा के बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। लश्कर थाने की पुलिस उसकी तलाश में दो दिन पहले गोरखपुर आई थी।