फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cricket: Meerut and New Delhi in the semi-finals

क्रिकेट : मेरठ और नई दिल्ली सेमीफाइनल में

Fri, 07 Mar 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cricket: Meerut and New Delhi in the semi-finals
दसवीं अखिल भारतीय लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां दिन
विज्ञापन

मेरठ ने फरीदाबाद और नई दिल्ली ने उत्तराखंड को हराया

गोरखपुर। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित 10वीं अखिल भारतीय 20-20 लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी किक्रेट प्रतियोगिता के ग्रुप बी से मेरठ और गत चैंपियन सहगल क्लब, नई दिल्ली ने रोमांचक मुकाबलों में अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों सेमीफाइनल मैच आठ मार्च और फाइनल नौ को खेला जाएगा।

बृहस्पतिवार को पहला मैच मेरठ और आरपीसीए, फरीदाबाद के बीच खेला गया। फरीदाबाद ने टॉस जीतकर मेरठ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेरठ ने आठ विकेट खोकर 99 रन बनाए। मेरठ के अंकुर मलिक ने 33 व दिव्यांश राजपूत ने 28 रन बनाए। फरीदाबाद के हैप्पी राजपूत ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

रोमांचक मैच में फरीदाबाद की टीम 93 रन ही बना सकी। फरीदाबाद के यश ने 28 व प्रिंस लोहिया ने 27 रन बनाए। मेरठ के कप्तान ऋतुराज शर्मा ने चार, शुभम मिश्र ने तीन विकेट चटकाए। चिकित्सक अशोक यादव ने मैच का शुभारंभ किया। मेरठ के ऋतुराज शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विक्की कुकरेजा ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच गत विजेता सहगल क्लब, नई दिल्ली और उत्तराखंड के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अमृत लूबाना ने 27 और मो. सुल्तान ने 24 रन बनाए। उत्तराखंड के अंकित मनोरी ने चार, हरमन सिंह एवं विजय शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। उत्तराखंड की टीम 114 रन पर ही सिमट गई।
उत्तराखंड के नीरज सिंह राठौर ने 35 व गिरीश चंद रतोरी ने 31 रन बनाए। नई दिल्ली के नावेद हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट हासिल किए। सुबोध भाटी ने तीन व विजन पांचाल ने दो विकेट प्राप्त किया।


इससे पूर्व समाजसेवी महेश वालानी व अचिंत्य लाहिड़ी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। नावेद हुसैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एनईआर के रोहित राज एवं डॉ. विनोद ने प्रदान किया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed