{"_id":"68ae1843fbadfd75410c96fc","slug":"gorakhpur-news-cricket-eastern-challenger-won-the-inaugural-match-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1050558-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता : ईस्टर्न चैलेंजर ने जीता उद्घाटन मुकाबला, प्रीमियर लीग क्रिकेट हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता : ईस्टर्न चैलेंजर ने जीता उद्घाटन मुकाबला, प्रीमियर लीग क्रिकेट हुआ शुरू
Wed, 27 Aug 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:55 AM IST
सार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्टर्न चैलेंजर ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 142 रन बनाए। विपुल द्विवेदी ने 49 रन, राहुल कश्यप ने 22, दुर्गेश गुप्ता ने 21 और कप्तान अभिजीत व अजहर ने 10-10 रन बनाए। वाईटीएम सुपरजाइंट्स की ओर से तेज गेंदबाजी करते हुए विनीत और चंदन चौरसिया ने 2-2 विकेट व शिवम दूबे और अमन अग्रहरि ने 1-1 विकेट झटके।
विज्ञापन
आठ टीमों के कप्तानों के साथ ट्रॉफी का अनावरण करते केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार कमलेश पासवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित गोरखपुर वेटरन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सोमवार की रात ईस्टर्न चैलेंजर और वाईटीएम सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। इसमें ऑलराउंडर विपुल द्विवेदी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ईस्टर्न चैलेंजर ने वाईटीएम सुपरजाइंट्स को सात रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्टर्न चैलेंजर ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 142 रन बनाए। विपुल द्विवेदी ने 49 रन, राहुल कश्यप ने 22, दुर्गेश गुप्ता ने 21 और कप्तान अभिजीत व अजहर ने 10-10 रन बनाए। वाईटीएम सुपरजाइंट्स की ओर से तेज गेंदबाजी करते हुए विनीत और चंदन चौरसिया ने 2-2 विकेट व शिवम दूबे और अमन अग्रहरि ने 1-1 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईटीएम सुपरजाइंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में राहुल सिंह ने 30 रन, अभिजीत शर्मा ने 28, विनीत ने 20 और चंदन चौरसिया ने 14 रनों की पारी खेली। ईस्टर्न चैलेंजर की ओर से गेंदबाजी में राजन ने तीन, नीलेश कश्यप और विपुल द्विवेदी ने 2-2 व भरत सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कमलेश पासवान व विशिष्ट अतिथि वैभव सराफ ने आठों टीमों के कप्तानों के साथ ट्रॉफी का अनावरण करके किया। संचालन क्रिकेट कोच दुर्गेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्रिकेटर प्रमोद सिंह, अशोक यादव, आयुष, आकाश सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राम समुज शर्मा, अवधेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।