फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CRB will arrive today, tomorrow the Prime Minister will flag off Vande Bharat from Siwan

Gorakhpur News: आज आएंगे सीआरबी, कल सिवान से वंदेभारत को झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री

Thu, 19 Jun 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CRB will arrive today, tomorrow the Prime Minister will flag off Vande Bharat from Siwan
सुबह स्टेशन परिसर का निरीक्षण करेंगे सीआरबी, स्पेशल ट्रेन से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते जाएंगे सिवान
विज्ञापन

सीआरबी के आगमन को लेकर गोरखपुर स्टेशन पर चाक-चौबंद व्यवस्था
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में आयोजित जनसभा से गोरखपुर-पाटलिपुत्र (पटना) वंदे भारत को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। तैयारियों का जायजा लेने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) सतीश कुमार बृहस्पतिवार सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे। वे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करेंगे और फिर स्पेशल ट्रेन से सिवान तक रेल ट्रैक का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करेंगे। उनके आगमन को लेकर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर अधिकारी दिन भर निरीक्षण करते रहे।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वे स्टेशन परिसर, क्रू लॉबी का निरीक्षण करेंगे और रेल यूनियन के पदाधिकारियों से मिलेंगे। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते सिवान तक जाएंगे। वहीं, रेलवे की महाप्रबंधक और अन्य आला अधिकारी भी सिवान जाएंगे। उधर, गोरखपुर से पाटलिपुत्र (पटना) वंदे भारत की रेक पहुंच गई। जरूरी जांच के बाद उसे फिट कर दिया गया। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री सिवान में आयोजित एक जनसभा के दौरान वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आधिकारिक शेड्यूल नहीं आया है।
विज्ञापन


रेल प्रशासन की तरफ से रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, वंदे भारत गोरखपुर से सुबह 6:30 बजे चलेगी और पटना 1:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में पाटलिपुत्र से 2:25 बजे चलेगी और गोरखपुर 9:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का पांच स्टॉपेज कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में होगा। ट्रेन को चलाने के लिए गोरखपुर जंक्शन पर भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed