फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CRB inspected the railway station

Gorakhpur News: गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत को आज सिवान में पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Fri, 20 Jun 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CRB inspected the railway station
उद्घाटन के दिन ट्रेन पूर्वांह्न 11:50 बजे पाटलिपुत्र से चलेगी, रात में 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी
विज्ञापन




22 जून से गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी, ट्रेन में कुल आठ कोच लगेंगे



हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज में होगा स्टॉपेज



गोरखपुर। गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में आयोजित जनसभा के दौरान वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। उद्घाटन के दिन वंदेभारत स्पेशल ट्रेन बनकर पाटलिपुत्र से पूर्वांह्न 11:50 बजे रवाना होगी और गोरखपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी।



इसके बाद 22 जून से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन में केसरिया रंग के कुल आठ कोच लगाए जाएंगे। गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच आठ स्टॉपेज होंगे।
विज्ञापन




उद्घाटन के दिन 20 जून को पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (03210) पाटलिपुत्र स्टेशन से सुबह 11:50 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 12:35 बजे, मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:45 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 3:25 बजे, सगौली से 3:45 बजे, बेतिया से 4:25 बजे, नरकटियागंज से 5:15 बजे, बगहा से 6:15 बजे तथा कप्तानगंज से 8:15 बजे छूटकर गोरखपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद नियमित रूप से, 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून से गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 6:26 बजे, बगहा से 7:32 बजे, नरकटियागंज से 8:05 बजे, बेतिया से 8:37 बजे, सगौली से 8:52 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 9:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 10:55 बजे तथा हाजीपुर से 11:42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी।




वापसी यात्रा में, 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून से पाटलिपुत्र से अपराह्न 3:30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से शाम 4:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 5:05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 6:25 बजे, सगौली से 6:45 बजे, बेतिया से 7:02 बजे, नरकटियागंज से 7:35 बजे, बगहा से 8:04 बजे, कप्तानगंज से रात 9:40 बजे छूटकर गोरखपुर रात 10:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed