फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cousin rapes girl, arrested

Gorakhpur News: चचेरे भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cousin rapes girl, arrested
रामगढ़ताल इलाके का मामला, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्ची को कराया गया भर्ती
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची से सोमवार की रात उसके चचेरे नाबालिग भाई ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रामगढ़ताल इलाके के एक गांव में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची के पिता फलमंडी में मजदूरी करते हैं। पड़ोस में ही रिश्ते में बच्ची का भाई लगने वाला पटीदारी का किशोर भी रहता है। उसका घर में आना जाना है और परिवार के बड़े और बच्चे सभी से घुला-मिला हुआ था। सोमवार की रात में बच्ची के घरवाले घरेलू काम में व्यस्त थे। रात में दस बजे के करीब किशोर बच्ची के घर पहुंचा और खेल-खेल में उसे लेकर छत पर एक कमरे में चला गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ हैवानियत की।
विज्ञापन

बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर छत पर बने कमरे में पहुंचे तो किशोर की शर्मनाक करतूत देख उसे पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में बच्ची को भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
- योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed