फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Couple flees with cash and jewellery after promising to double the amount

Gorakhpur News: रकम दोगुना करने का झांसा देकर नकदी-जेवर लेकर भाग गए दंपती

Thu, 16 Oct 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Couple flees with cash and jewellery after promising to double the amount
चौरीचौरा इलाके का मामला, गांव छोड़कर भाग गए आरोपी, केस दर्ज
विज्ञापन

चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के जोधपुर बाढ़न गांव में ठगी का मामला सामने आया है। गांव की लगभग 10 महिलाओं को रकम दोगुना कराने का झांसा देकर दंपती ने तीन लाख रुपये और लाखों के जेवर हड़प लिए। आरोपी दंपती और महिला के पिता ठगी के बाद गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जोधपुर बाढ़न निवासी शोभा यादव ने बताया कि मंटी पत्नी समीर उर्फ विक्की, अपने पिता छब्बी यादव के साथ गांव आई थी। उसने ग्रामीणों से कहा कि उसके पिता बैंक में मैनेजर हैं। वे बैंक में रुपये जमा कर दोगुना करने का काम करते हैं। उसकी बातों पर भरोसा कर गांव की महिलाओं रामलता, राधिका, इरशाद, अनिता, कोमल, सावित्री, रेखा, यशोदा, सरोज, कालावती आदि ने अपने जेवर और नकद रुपये मंटी को सौंप दिए। आरोपी महिला ने लगभग तीन लाख रुपये नकद और लाखों के जेवर लिए थे। उसने भरोसा दिलाया था कि एक माह के भीतर बैंक से रकम दोगुनी कर लौटा देगी। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो रुपया मिला और न ही जेवर। जब महिलाओं ने मांग की तो आरोपी दंपती और मंटी के पिता टालमटोल करने लगे और गांव छोड़कर भाग गए। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपी अब देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में रह रहा है। फोन पर धमकी दे रहा है कि अब कोई रुपया नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शोभा यादव की तहरीर पर आरोपी मंटी, उसके पति समीर उर्फ विक्की और पिता छब्बी यादव के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed