फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Couple and their son arrested in fraud case worth crores

Gorakhpur News: 93 डिसमिल जमीन को कागजों में 500 दिखाया, कर ली करोड़ों की धोखाधड़ी- दंपति संग बेटा गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 01:57 AM IST
सार

बैजनाथ ने रुपये खाते में भेज दिए और मां के नाम से जमीन की रजिस्ट्री करा ली। लेकिन जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि वही जमीन किसी और को भी पहले बेची जा चुकी है। तहकीकात करने पर यह भी सामने आया कि रजिस्ट्री दफ्तर में दिनेश ने 500 डिसमिल की जमीन की रजिस्ट्री कर रखी है, जबकि हकीकत में उसके पास सिर्फ 93 डिसमिल ही थी।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  Couple and their son arrested in fraud case worth crores
खजनी इलाके में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दंपती व उनका बेटा भेजे गए जेल।

विस्तार

खजनी इलाके में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। खजुरी गांव निवासी दिनेश सिंह, उनकी पत्नी मीना सिंह और बेटा युवराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर महज 93 डिसमिल जमीन को कागजों में बढ़ा-चढ़ाकर 500 डिसमिल दिखाया और अलग-अलग 18 लोगों को बेच डाला।

विज्ञापन


खजुरी गांव निवासी बैजनाथ जायसवाल की मां ने मामले में खजनी थाने में तहरीर दी थी। बैजनाथ अपने परिवार के साथ राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर में रहते हैं। गांव में जमीन की जरूरत होने पर उनकी बातचीत दिनेश सिंह से हुई। दिनेश ने 93 डिसमिल जमीन 46 लाख रुपये में देने की बात कही।
विज्ञापन


बैजनाथ ने रुपये खाते में भेज दिए और मां के नाम से जमीन की रजिस्ट्री करा ली। लेकिन जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि वही जमीन किसी और को भी पहले बेची जा चुकी है। तहकीकात करने पर यह भी सामने आया कि रजिस्ट्री दफ्तर में दिनेश ने 500 डिसमिल की जमीन की रजिस्ट्री कर रखी है, जबकि हकीकत में उसके पास सिर्फ 93 डिसमिल ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से उसने धोखाधड़ी कर कई लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। ठगी की शिकायत के बाद आरोपी पीड़ित परिवार को धमकाता भी था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच में पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ। खजनी एसओ अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed