फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Councilor's son missing, allegations of making him disappear to stop investigation

Gorakhpur News: सभासद का बेटा लापता, जांच रोकने के लिए गायब करने के आरोप

Tue, 01 Oct 2024 05:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Councilor's son missing, allegations of making him disappear to stop investigation
पीपीगंज। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो के सभासद रामानंद का 19 वर्षीय बेटा 20 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो सभासद ने गुमशुदगी की तहरीर दी। आरोप लगाया कि नगर पंचायत के खिलाफ जांच हो रही है। जांच रोकने के लिए बेटे को गायब करने की साजिश की गई है। ताकि उन पर दबाव बन सके। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रामानंद ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा रजत कुमार (19) दो सितंबर को जिम करने गया था। तभी से वह लापता हो गया। बताया कि अक्सर वह घूमने के लिए बाहर जाता रहता है लेकिन कुछ दिनों से ही उसका फोन भी बंद बता रहा है। उन्होंने अपने सभी परिजनों व तीर्थ स्थलों पर भी उसकी खोज की लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। उसके बाद उन्होंने थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि नगर पंचायत के विरुद्ध चल रही जांच को रोकने के लिए अनेकों बार उनके व उनके परिवार के साथ अनहोनी की धमकी मिल रही थी। इसके बाद एक सप्ताह पहले एसएसपी से इसकी शिकायत की। अचानक बेटे के लापता होने से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed