{"_id":"685c4d84c8b5e5e2010621d9","slug":"gorakhpur-news-corporations-mobile-app-is-ready-cm-will-inaugurate-it-soon-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-982258-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निगम का मोबाइल एप तैयार, सीएम जल्द करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निगम का मोबाइल एप तैयार, सीएम जल्द करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
एप के माध्यम से कर सकेंगे जलभराव, टूटे और चोक नालों की शिकायत
फ्लड मैनेजमेंट करने वाली कंपनी ने तैयार किया है एप
पांच साल के लिए निगम ने कंपनी को दिया है ठेका
गोरखपुर। नगर निगम का मोबाइल एप बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। एप के माध्यम से घर बैठे जलभराव, टूटे और चोक नालों की शिकायत की जा सकेगी। एप का सफल ट्रायल किया जा चुका है।
नगर निगम ने कैनरीज ऑटोमेशन कंपनी लिमिटेड को पांच वर्ष के लिए यह ठेका दिया है। अगले पांच वर्षों तक कंपनी एक जुड़ी सभी तकनीकी जिम्मेदारी संभालेगी। इस कंपनी ने नालों में सेंसर लगाए हैं। साथ ही पंपिंग सेंटरों को सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (स्काडा) से जोड़ा है। स्काडा से ही पंपों को ऑन-ऑफ किया जाता है। पंपों में भी सेंसर लगाए गए हैं। जैसे ही पानी नाले में 60 प्रतिशत भरता है। सेंसर नगर निगम में बने सेंटर को सूचना देते हैं और स्वत: चलने लगते हैं।
कैनरीज ऑटोमेशन कंपनी लिमिटेड कंपनी ने मोबाइल एप तैयार कर लिया है। इसका नाम वरूणा रखा गया है। हालांकि ये नाम अभी बदल सकता है। जल्द ही यह एप जनता के लिए सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इस एप से लोग घर बैठे जलभराव, नाले की सफाई, चोक नाला और नाला टूटने सहित अन्य शिकायत कर सकेंगे। एप को इस तरह से डिजायन किया गया है कि एप खोलकर फोटो खिंचते ही यह उस जगह कि लोकेशन भी ले लेगा। इससे निगम कर्मियों को मौके पर पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।