फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Corporation is busy providing facilities to Chhath devotees at 357 places

Gorakhpur News: 357 स्थानों पर छठ श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने में जुटा रहा निगम

Fri, 08 Nov 2024 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Corporation is busy providing facilities to Chhath devotees at 357 places
गोरखपुर। छठ महापर्व पर बृहस्पतिवार को राप्ती तट समेत महानगर के 80 वार्डों के 357 स्थानों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने जनसैलाब उमड़ा। गोरक्षघाट, रामघाट, राजघाट, हनुमान गढ़ी घाट, तकिया घाट बसंतपुर, एकला बांध, डोमिनगढ़ नदी किनारे, माधोपुर रोहिणी नदी के किनारे, महेसरा पुल के पास व अन्य जगहों पर छठ पूजन किया। निगम की ओर से लाइट, बैरिकेडिंग, एप्रोच मार्ग और जरूरत के मुताबिक कृत्रिम पोखरे भी बनाए गए।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर पोखरा, मानसरोवर मंदिर पोखरा, सूर्यकुंड पोखरा, भैरोपुर पोखरा एमएमएमयूटी, नौतन पोखरा, मोगलहा जेमिनी अपार्टमेंट के बगल में पोखरा, शाहपुर आवास विकास कॉलोनी, बौलिया रेलवे कॉलोनी पोखरा पर भी नगर निगम ने साफ सफाई कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए। लालडिग्गी पार्क, महुईसुघरपुर अमृत सरोवर, बिलंदपुर कालेपुर पोखरा, रुस्तमपुर अमृत सरोवर, तिवारीहाता जटाशंकर पोखरा, चैन सिंह बाबा मंदिर पर जरूरी इंतजाम दिखे। उधर, गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने चंपा देवी पार्क में बनाए गए तीन कृत्रिम पोखरों के अलावा नौका विहार, पैड़लेगज स्मार्ट व्हील मार्ग और सहारा एस्टेट की ओर भी छठ मैया को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

--
भ्रमणशील रहे मेयर व अधिकारी

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव, मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अमरनाथ, सभी सहायक और अवर अभियंता भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाएं सुचारू बनाने में जुटे थे। अपने अपने वार्डों में पार्षद भी सक्रिय दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रंगोली, सेल्फी प्वाइंट और अर्पण कलश से दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छ घाट प्रतियोगिता के मद्देनजर सामूहिक पूजन स्थलों को नो प्लास्टिक जोन घोषित कर कचरा निस्तारण के लिए अर्पण कलश स्थापित किए गए थे। रंगोली के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। पेयजल के लिए टैंकर, मोबाइल टॉयलेट भी थे। इन प्रयासों के जरिए नगर निगम महानगरवासियों को नदी, तालाब, पोखरा के संरक्षण के लिए प्रेरित करने और स्वच्छता के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम अर्घ्य के बाद विशेष स्वच्छता अभियान चला सभी शुक्रवार की सुबह की अर्घ्य के लिए साफ सुथरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed