फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Controversy over filling oil first at petrol pump, miscreants opened fire

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप पर पहले तेल भराने को लेकर विवाद, मनबढ़ों ने चलाई गोली- दौड़ाकर असलहे से धमकाया भी

Sat, 07 Dec 2024 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Controversy over filling oil first at petrol pump, miscreants opened fire
फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

रामगढ़ताल इलाके के एचपी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल भरवाने को लेकर दो बाइक सवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि पल्सर सवार तीन युवकों ने पंप से बाहर निकलते ही सड़क पर दूसरे बाइक सवार को घेर लिया और फिर हवाई फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान पथराव भी किए। सूचना पर सीओ कैंट योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोपलापुर के अजीत यादव की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर अपराह्न तीन बजे के करीब बाइक सवार दो लोग पेट्रोल डलवा रहे थे। इसी दौरान पल्सर पर सवार तीन युवक आए और उनकी बाइक के आगे गाड़ी लगाते हुए पहले उसमें तेल डालने को कहा। इसी बात पर दोनों बाइक सवारों में बहस हो गई और हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने शांत करा दिया। इसके बाद दोनों बाइक सवारों ने पेट्रोल डलवाया और भुगतान कर चले गए। आरोप है कि पंप से मेन रोड पर आते ही एक बार फिर पल्सर सवार युवकों ने दूसरे बाइक पर सवार लोगों को रोक लिया और विवाद करने लगे। आरोप है कि इस दौरान तीनों में से एक युवक ने असलहे से फायरिंग कर दी। इससे दूसरे बाइक पर सवार लोग बाइक छोड़कर भागने लगे।

पुलिस देख रही सीसीटीवी कैमरे
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे में पेट्रोल डलवाने के दौरान विवाद होता दिख रहा है। लेकिन सड़क की घटना कैद नहीं हो सकी है। फिलहाल, आरोपियों की पहचान व तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।


मारपीट और फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है, जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे:योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed