फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Contrast media injections finished, CT scan and X-ray affected

Gorakhpur News: खत्म हो गए कंट्रास्ट मीडिया इंजेक्शन, सीटी स्कैन व एक्सरे प्रभावित

Thu, 10 Oct 2024 05:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Contrast media injections finished, CT scan and X-ray affected
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कंट्रास्ट इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इससे गंभीर बीमारी का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन व एक्सरे नहीं हो पा रहा है। मरीज बाहर से दो हजार रुपये में इंजेक्शन खरीद के ला रहे हैं तब जाकर जांच करा पा रहे हैं। इंजेक्शन खत्म होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज लौटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कंट्रास्ट मीडिया केमिकल इंजेक्शन खत्म होने से मरीजों और उनके तीमारदारों की दिक्कतें बढ़ गई है। यह कंट्रास्ट मीडिया केमिकल (डाई) इंजेक्शन होता है, जिसका इस्तेमाल गंभीर बीमारी में होता है। इसकी मदद से सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच होती है। पेट, गुर्दा, दिल, फेफड़े की बीमारियों में कंट्रास्ट का प्रयोग होता है। इस इंजेक्शन को लगाए बगैर सीटी स्कैन नहीं किया जा सकता क्योंकि रिजल्ट नहीं आता। पेट में ट्यूमर, पैंक्रियाज का ट्यूमर, पेट में असहनीय दर्द तथा अमाशय का कैंसर वाले मरीजों की जांच प्लेन सीटी स्कैन से संभव नहीं है।
विज्ञापन



कोट--
कंट्रास्ट इंजेक्शन खत्म है। इसके खरीद का आर्डर पहले ही दिया जा चुका है। जल्द सप्लाई की संभावना है। केमिकल के बिना जांच प्रभावित हो रही है।
- डॉ. राम कुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed