फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Contract worker injured due to electric shock dies

Gorakhpur News: करंट लगने से घायल संविदाकर्मी की मौत

Fri, 30 May 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Contract worker injured due to electric shock dies
10 मई को शास्त्री चौक स्थित बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आ गया था संविदाकर्मी
विज्ञापन

इ लाज के दौरान सत्य कुमार का काटना पड़ा था हाथ, फिर भी नहीं बच सकी जान

गोरखपुर। शास्त्री चौक स्थित बिजली उपकेंद्र में कार्यरत संविदाकर्मी सत्य कुमार कन्नौजिया की बुधवार की देर रात मौत हो गई। 10 मई को शास्त्री चौक स्थिति बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर संविदाकर्मी घायल हो गया था। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकारी सहायता की मांग की है।
बताया जा रहा है कि सत्य कुमार नगर निगम के गेट के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इसकी सूचना भी विभाग को पहले दी गई थी। विभाग ने बिजली काटने का आश्वासन भी दिया था लेकिन बिजली आपूर्ति को बंद नहीं किया गया। जैसे ही वह पोल पर चढ़ा करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां 25 मई को उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा। 26 मई को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। दुबारा तबीयत खराब होने पर परिजनों ने गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया, बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बिजली निगम ने कोई सहायता दी न ही शासन की ओर से परिवार को अब तक कोई मदद दी गई है। विद्युत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि अधिशासी अभियंता टाउनहॉल से वार्ता कर 10 लाख रुपये का चेक बनवा दिया गया है जो शुक्रवार को सत्य कुमार की पत्नी को घर पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed