फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Consumers' problems persist even after load reduction

Gorakhpur News: लोड कम होने के बाद भी उपभोक्ताओं की परेशानी बरकरार

Sun, 27 Jul 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Consumers' problems persist even after load reduction
शाहपुर, बिछिया और मोहद्दीपुर में साढ़े छह घंटे कटी रही बिजली
विज्ञापन

अघोषित कटौती से पानी के लिए परेशान हुए उपभोक्ता
गोरखपुर। तापमान गिरने के साथ ही जिले में बिजली की मांग भी कम हुई है। बावजूद इसके उपभोक्ताओं की समस्या जस की तस है। बुधवार से ही चरमराई बिजली व्यवस्था चार दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाई। शनिवार को भी शहर के शाहपुर, बिछिया और मोहद्दीपुर में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। करीब छह घंटे की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं के सामने पानी की भी समस्या खड़ी हो गई।
शुक्रवार को तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। पारा गिरने के साथ ही बिजली की मांग में भी कर्मी आई। बृहस्पतिवार को जिले में 723.26 मेगावाट की मांग दर्ज की गई थी जो मौसम के करवट लेते ही 695 पर आ गिरी, बावजूद इसके पूरे शहर में फाॅल्ट और अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े शिवपुर शहबाजगंज, गीता वाटिका, जेल रोड, असुरन चौक के साथ अन्य कई इलाकों में सुबह 11 बजे कटी बिजली शाम पांच बजे बहाल हुई। वहीं मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े बिछिया के अकोलवा, ताड़ीखाना और हनुमान मंदिर इलाके में भी यही आलम रहा। यहां भी 11 बजे गुल हुई बिजली शाम पांच बजे आई। मोहद्दीपुर में भी दोपहर एक से दो बजे तक और शाम चार से 6:30 बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बिछिया क्षेत्र में इंसुलेटर ब्रेक हो गया था। इसे दुरुस्त कर बिजली बहाल कर दिया गया है। फाॅल्ट तलाश करने में समय लगा। मोहद्दीपुर में कई जगहों पर एलटी तार में फाॅल्ट आया था, उसे भी दुरुस्त करवा दिया गया है।

- सतीश जायसवाल, अधिशासी अभियंता, मोहद्दीपुर

ओवरलोड की वजह से क्षेत्र में फाॅल्ट की समस्या आ रही है। समस्या के समाधान के साथ संभावित फाॅल्ट को दुरुस्त करवाया गया है। इसकी वजह से बिजली कटौती की गई।
-अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता, खंड 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed