फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Consumers are not getting smart meter facilities, facing problems

Gorakhpur News: स्मार्ट मीटर सुविधाएं नहीं पा रहे उपभोक्ता, झेल रहे परेशानी

Sun, 10 Aug 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Consumers are not getting smart meter facilities, facing problems
बकाया में कटी बिजली भुगतान के बाद जुड़वाने के लिए विभाग के लगाने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन


गोरखपुर। जोन में लगाए गए स्मार्ट मीटर बिजली निगम के तमाम दावों के बाद भी उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन तो कट जा रहा है लेकिन भुगतान करने के बाद ऑटोमेटिक बिजली बहाल नहीं हो रही है। उपभोक्ता इससे काफी परेशान हैं।
स्मार्ट मीटर लगवाने वाली कंपनी को जोन में 24 लाख मीटर लगवाने हैं। हालांकि अभी तक 3.5 लाख के आसपास ही स्मार मीटर लगाए जा सके हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर दावे किए गए थे कि उपभोक्ताओं को घर बैठे ही सभी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही सुविधाएं भी नदारद हैं। कहीं बिजली का बिल बनने में परेशानी हो रही है तो कहीं मीटर रिजेक्ट होने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

बक्शीपुर के उपभोक्ता विजय ने बताया कि विगत माह में बिल नहीं जमा होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। ऑनलाइन बिल जमा करने के बाद भी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। अगले दिन बिजली निगम के चक्कर लगाने पड़े उसके बाद ही बिजली बहाल की गई। मोहरीपुर के सूरज लाल के घर अप्रैल में ही स्मार्ट मीटर लगा है। न तो उनका बिल बन रहा है न ही बिजली बाधित हो रही है। उन्होंने विभाग में शिकायत की है। अधीक्षण अभियंता शहरी ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नेटवर्क फेल व कम्यूनिकेशन ब्रेक होने के कारण समस्या है। अन्य उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed